फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager injured in fight died during treatment

Farrukhabad News: मारपीट में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

Mon, 17 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 17 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villager injured in fight died during treatment
नवाबगंज। मारपीट में घायल ग्रामीण की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पहले भाइयों ने मकान के बंटवारे के विवाद में ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला तेजा निवासी अवधेश यादव का 14 अप्रैल को मकान के बंटवारे को लेकर भाई उपनेश कुमार, राकेश कुमार से विवाद हो गया था। इन लोगों ने अवधेश व भाई राजेश को मारपीट कर घायल कर दिया था। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने राजेश की तहरीर पर उपनेश कुमार व राकेश कुमार के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली थी। अवधेश की हालत गंभीर होने पर उसको सीएचसी से लोहिया रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के बाद भी सुधार नहीं होने पर अवधेश को सैफई के लिए भेजा गया। शनिवार की शाम को इलाज के दौरान अवधेश की मौत हो गई। रविवार को शव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एनसीआर को मुकदमे में तरमीम कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed