फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villager dies under suspicious circumstances, accused of murder

Farrukhabad News: ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 22 Jan 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Villager dies under suspicious circumstances, accused of murder
फर्रुखाबाद। ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्षय रोग से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी रामकुमार (40) खेती करते थे। पत्नी सुमन छह माह से फतेहगढ़ कोतवाली के गांव हुसैनपुर नौखंडा स्थित मायके में रह रही थी। शनिवार रात 12 बजे रामकुमार को खून की उल्टी हुई। उसके बाद मौत हो गई।
परिजनों ने घटना की जानकारी सुमन को दी। सुमन परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। ससुरालीजनों पर पति को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सुमन व रामकुमार का कई माह से विवाद चल रहा था। मारपीट के मुकदमे भी सुमन ने दर्ज कराए थे। इसके कारण ही वह छह माह से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ एसके शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामकुमार की मौत क्षय रोग से होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed