फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video threatens to go viral for refusing conversion

धर्मांतरण न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Video threatens to go viral for refusing conversion
फर्रुखाबाद। एनपीआरसी ने शादी का झांसा देकर साथी महिला कर्मचारी को दो वर्ष तक पत्नी की तरह किराए के कमरे में रखा। उससे चार लाख रुपये व जेवर हड़प लिए। अब एनपीआरसी धर्मांतरण का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर ऑडियो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। यह आरोप लगाकर महिला कर्मचारी के पिता ने एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने एसओजी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना एरवाकटरा के एक गांव निवासी ग्रामीण ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पुत्री कमालगंज ब्लाक के एक प्राइमरी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसी स्कूल में कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक एनपीआरसी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग में होने के नाते उसका घर आना जाना था। उसने पुत्री से शादी करने की बात कही और वर्ष 2018 से उसे बतौर पत्नी किराए के घर में रख लिया। उसने बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए। इसके बाद बेटी के वेतन से चार लाख का लोन लेकर हड़प लिया।
कुछ दिन बाद पुत्री के लाखों रुपये के जेवर भी ले लिए। अब एनपीआरसी बेटी पर धर्मांतरण करने का दबाव बना रहा है। उसने धर्मांतरण न करने पर पुत्री के ऑडियो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। एनपीआरसी इस दौरान राजेपुर के एक प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है।

पीड़ित ने इस मामले में रुपये व जेवर दिलवा कर एनपीआरसी से पुत्री को छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच एसओजी प्रभारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed