फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Video of district coordinator taking money from contractor in BSA office goes viral

Farrukhabad News: आसपास के लिए... बीएसए कार्यालय में जिला समन्वयक का ठेकेदार से रुपये लेते वीडियो वायरल

Tue, 17 Feb 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Video of district coordinator taking money from contractor in BSA office goes viral
फोटो-19 बीएसए कार्यालय में समेतिक शिक्षा के समन्वयक जितेंद्र सिंह ठेकेदार से रुपये लेते हुए। स्
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा में तैनात जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह का एक ठेकेदार से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता, लेकिन इसमें ठेकेदार तीन हजार रुपये मेज पर फेंकते और जिला समन्वयक द्वारा चार हजार रुपये जेब में रखते दिख रहे हैं। वीडियो में पैसों के लेन-देन के दौरान की आवाजें भी स्पष्ट सुनाई दे रही हैं।
विज्ञापन


राजेपुर निवासी ठेकेदार अरुण कुमार गुप्ता उर्फ खन्ना का कहना है कि तीन हजार रुपये की बात हुई थी। इस पर जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने कहा कि तीन हजार की कोई बात नहीं हुई थी। ठेकेदार ने तब कहा कि यदि बात नहीं हुई तो वह साढ़े चार हजार रुपये देंगे। इसके बाद जिला समन्वयक ने रुपये ठेकेदार की ओर मेज पर फेंक दिए। तब ठेकेदार ने चार हजार रुपये दिए, जिसे जिला समन्वयक ने चुपके से मेज के नीचे से अपनी जेब में रख लिया। ठेकेदार को यह कहते भी सुना जा सकता है कि फोन पे पर बता दें तो उस पर दे दें। यह ठेकेदार बेसिक शिक्षा विभाग में समेकित शिक्षा के लिए सामग्री सप्लाई करता है। जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि ठेकेदार अरुण कुमार गुप्ता उर्फ खन्ना से उनका रुपये का लेन-देन होता रहता है और वीडियो बनाकर गलत तरीके से वायरल किया गया है। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि रुपये के लेन-देन की जांच कराई जाएगी। यह व्यक्तिगत लेन-देन है या किसी अन्य मामले से संबंधित, इसकी पूरी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed