{"_id":"645e94e96024e0139308de27","slug":"vcb-burst-with-explosion-fire-broke-out-in-the-sub-station-farrukhabad-news-c-12-1-231138-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: धमाके के साथ फुंकी वीसीबी, उपकेंद्र में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: धमाके के साथ फुंकी वीसीबी, उपकेंद्र में लगी आग
Sat, 13 May 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 13 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र पर निजी नलकूप फीडर की इनकमिंग वीसीबी शुक्रवार शाम धमाके के साथ फुंक गई। इससे उपकेंद्र पर आग लग गई। इससे नवाबगंज व हजियापुर उपकेंद्र ठप होने से 200 गांवों की बिजली गुल हो गई।
उपकेंद्र पर दोपहर करीब तीन बजे मेन सप्लाई आते ही निजी नलकूप फीडर इनकमिंग वीसीबी मसीन में तेज धमाका हुआ। इसके साथ ही आग लग गई। उपकेंद्र पर लगे 10 एमबीए ट्रांसफार्मर की केबिल धू-धूकर जलने लगी। यह देख एसएसओ रामसेवक व एसडीओ मनीष वर्मा, जेई अनिल गौतम व अन्य विद्युत कर्मियों ने मिट्टी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। उपकेंद्र पर रखे तीन फायर सिलेंडर चलाए तो उनमें गैस न होने से वह धोखा दे गए। बालू-मिट्टी डालकर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से नवाबगंज के साथ ही हजियापुर उपकेंद्र भी ठप हो गया। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े कस्बा सहित 200 गांवों की बत्ती गुल हो गई। सूचना पर शाम को एसडीओ (परीक्षण खंड) रामकुमार टीम के साथ उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने टेस्टिंग के बाद फुंकी वीसीबी व केबिल की मरम्मत का काम शुरू कराया। देर रात तक मरम्मत का काम चलता रहा। गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। एसडीओ रामकुमार ने बताया कि मरम्मत के बाद मशीनों की फिर जांच की जाएगी। वीसीबी सही पाये जाने पर आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र पर तीनों फायर सिलिंडर बदलवाने के लिए वह जेई को निर्देशित करेंगे।