फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Van Parked at School Catches Fire After Dropping Off Students

Farrukhabad News: छात्रों को उतारने के बाद स्कूल में खड़ी वैन में लगी आग

Thu, 07 May 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Van Parked at School Catches Fire After Dropping Off Students
फोटो-24 स्कूल में आग लगने से जली वैन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन

फोटो-25 आग बुझाने के बाद जांच करती दमकल विभाग की टीम। स्रोत: जागरूक पाठक


आसपास खड़े अन्य वाहनों को दूर हटाया, बड़ी घटना बची

-स्कूल स्टाफ ने सबमर्सिबल चलाकर पाया काबू, दमकल भी पहुंची
संवाद समाचार एजेंसी
फर्रुखाबाद। कायमगंज बाईपास स्थित एक स्कूल के परिसर में खड़ी वैन में आग लग गई। आसपास खड़े वाहनों को बमुश्किल हटाकर बड़ी घटना होने से बचा ली। स्कूली स्टाफ ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया। दमकल ने पहुंचकर पूरी तरह आग बुझा दी तब तक आधी से अधिक वैन जल चुकी थी।
बुधवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल में छात्रों को लेकर एक वैन पहुंची। चालक दिलीप ने बच्चों को उतार दिया। इसके बाद कुछ देर रुककर वह वैन को खड़ा करके चला गया। नौ बजे के करीब वैन में किसी तरह आग लगने से लपटें निकलने लगीं। उस समय आसपास चार अन्य स्कूली वाहन भी खड़े थे। बसों और वैन को हटाया गया। इसके बाद आग बुझाने के लिए सबमर्सिबल चलाकर काबू पाया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पूरी तरह बुझा दी तब तक आधी से अधिक वैन जल चुकी थी। चालक ने बताया कि खड़ी वैन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही हो सकता है। इस स्थान पर उस समय कोई व्यक्ति भी नहीं रहा था।
विज्ञापन

...तो होती बड़ी दुर्घटना
गनीमत रही कि वैन में आग लगने की घटना छात्रों को उतारने के बाद स्कूल परिसर में हुई। यदि रास्ते में यही घटना हो जाती, तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी। वैन से बच्चों को उतारना मुश्किल हो जाता। अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले भी बस में लगी थी आग
इसी स्कूल में एक साल पहले स्कूल बंद होने के दौरान एक बस में आग लग गई थी। उस समय जब तक दमकल पहुंची जब तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। दो वाहनों में आग लगने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed