{"_id":"6580948f95893a12d006b8e7","slug":"urea-and-dap-not-found-at-iffco-centre-farmers-returned-disappointed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-6343-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: इफ्को केंद्र पर यूरिया न डीएपी मिली, मायूस लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: इफ्को केंद्र पर यूरिया न डीएपी मिली, मायूस लौटे किसान
विज्ञापन
कायमगंज। खेती करने वाले किसानों के सामने डीएपी के साथ यूरिया की किल्लत सामने आ रही है। सैकड़ो बीघा तंबाकू की फसल तैयार है। किसानों को निराई के समय लगाने के लिए डीएपी व गेहूं की बढ़वार के लिए यूरिया नहीं मिल पा रही है। हर रोज किसान इफ्को केंद्र पर सूचना पट लिखी स्टाक निल की सूचना देखकर लौट रहे हैं।
कस्बे में सहकारी समिति उत्तरी व दक्षिणी के अलावा इफ्को केंद्र पर किसानों को खाद वितरण का प्रावधान है। समितियों पर तो आम किसानों को खाद नहीं मिलती है। यहां खातेदारों को ही प्राथमिकता से खाद वितरण किया जाता है। इफ्को केंद्र पर खाद वितरण के समय भारी भीड़ उमड़ती है। इससे भीड़ बहुत से किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ता है। मौजूदा समय में खेतों में तंबाकू की फसल खड़ी है। निराई के समय डीएपी खाद लगाई जाती है।
गेहूं की बढ़वार के लिए किसानों को यूरिया खाद की जरूरत है। जरूरत के मुताबिक किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। इफ्को केंद्र पर 8 दिसंबर को यूरिया खाद का वितरण हुआ था। इसके बाद यूरिया खाद नहीं आई। 13 दिसंबर को 300 बोरी डीएपी का वितरण हुआ। फिर 15 को 300 बोरी का वितरण किया गया। अब 10 दिन से केंद्र पर यूरिया नहीं है।
विज्ञापन
तीन दिन से डीएपी नहीं है। सोमवार को कई किसान केंद्र पर पहुॅचे। कुछ सूचना देखकर लौट गए तो कुछ केंद्र प्रभारी से खाद आने के बारे पूछकर वापस हो गए। सभी को दो तीन दिन खाद आने का आश्वासन दिया जा रहा है। इफको केंद्र पर खड़े गांव अताईपुर जदीद निवासी किसान मोहनलाल व चंद्र शेखर ने बताया यह क्षेत्र तंबाकू का है। इसलिए डीएपी की खपत ज्यादा है। तंबाकू में निराई के समय डीएपी खाद दबाने का काम चल रहा है। गेंहू के लिए यूरिया की जरूरत है।
इफ्को केंद्र प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि खाद आने वाली है। ट्रांसपोर्ट की दिक्कत होने की वजह से खाद नहीं आ सकी है। अब यूरिया व डीएपी भरपूर मात्रा में आने वाली है। सभी किसानों को वितरित की जाएगी।