फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Urban suffering severe cold

कड़ाके की ठंड में शहरी बेहाल

Sat, 20 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
Urban suffering severe cold
सर्दी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। सर्द हवाओं के चलते पारा शुक्रवार को 7.3 डिग्री सेल्सियस  की अपेक्षा शनिवार को लुढ़ककर 6.4 पर पहुंच गया है। इससे शनिवार को ठिठुरन में और अधिक इजाफा हुआ है। सर्दी से बचने के लिए संपन्न लोग हीटरों का सहारा ले रहे हैं। लोगाें को  अलाव भी गर्मी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


पारा लुढ़कने से सर्दी का असर और तेज हो गया है। इससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। शनिवार को ठंड के चलते सरकारी दफ्तरों में कहीं लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखाई दिए तो कोई चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। सुबह से ही सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए लेकिन वह दिन भर बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल खेलते रहे। सर्द हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। बाजारों में गारमेंट्स की दुकानों को छोड़कर शेष सभी सन्नाटे में बैठे नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोग कहीं लकड़ी खरीदते दिखे तो कहीं कच्चा कोयला। शाम होते-होते कोहरा फिर पसरने लगा। कोहरे के चलते ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा लुढ़कर 6.4 डिग्री पर आ टिका। शहर क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीण खेतों के आसपास झाड़ियों को काटकर घर ले जाते नजर आए। वहीं गरीब लोग कूड़ों से प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील कचरे को एकत्र करते दिखे। रिक्शा चालक, ठिलिया वाले कंबलों व शालों को ओढ़कर मेहनत करते नजर आए। गरीब तबके के लोग जगह-जगह कूड़ाकचरा को जलाकर आग ताप रहे थे।

तिराहे-चौराहों पर अलाव के आगे भी लोग बैठे  लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अलाव काफी कम रखा गया था। भारतीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. रमन प्रकाश ने बताया कि 25 दिसंबर तक पारा और अधिक लुढ़क सकता है। लोगों को सर्दी से बचने के लिए अभी से उपाय करना चाहिए। वहीं डा. केएम द्विवेदी का कहना है कि यह सर्दी काफी खतरनाक होती है।


बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाने का विशेष सतर्कता बरतें। जहां तक हो गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें। अधिक ठंडा पानी नुकसानदेह हो सकता है।

1681 बंटे कंबल, 33 जगह जला अलाव
फर्रुखाबाद। प्रशासन ने  1681 कंबलों का वितरण कराया है। राहगीरों को सर्दी से बचाने के लिए 33 स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं।प्रशासन की ओर से सदर तहसील क्षेत्र में गरीबों को लगभग 700, कायमगंज क्षेत्र में 416 और अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 565 लोगाें को कंबल दिए गए हैं। सदर तहसील में 14, कायमगंज क्षेत्र में 10 व अमृतपुर तहसील क्षेत्र में 9 जगहों पर अलाव जलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed