फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar over the second dose of Corona vaccine

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज न लगने पर किया हंगामा

Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the second dose of Corona vaccine
फर्रुखाबाद। लिंजीगंज अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे लोगों को जब वापस किया गया तो हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोग वैक्सीन लगवाने के बाद ही घर जाने की बात पर अड़ गए। करीब एक घंटे बाद डॉक्टर के समझाने पर सभी लोग वापस चले गए। इस कारण दोपहर बाद तक लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

शहर के लिंजीगंज सिविल अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां एक माह पहले शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी संदीप तिवारी और उनकी पत्नी प्रीति, पक्कापुल निवासी संजीव चौरसिया व सीमा चौरसिया ने वैक्सीन लगवाई थी। अस्पताल स्टाफ ने दूसरी डोज लगवाने के लिए 9 मई की तिथि दी थी। दोनों ही दंपति सुबह करीब सवा 10 बजे अस्पताल पहुंचे तो उन्हें वैक्सीन न लग पाने को कह दिया गया।
विज्ञापन

इस पर वे बिफर गए। इसी दौरान दूसरी डोज लगवाने के लिए कई अन्य लोग भी पहुंच गए। सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग वैक्सीन लगवा कर ही घर जाने की बात पर अड़ गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर परितोष अवस्थी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये लोग हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद लोग शांत हुए। दिन भर अस्पताल में पहली और दूसरी डोज लगवाने वाले लोग वापस होते रहे। डॉक्टर प्रतोष अवस्थी ने बताया कि पहली डोज के दिन तारीख देते वक्त दिन याद नहीं रहा होगा, इसीलिए रविवार को तिथि दे दी गई। आज कोई स्टाफ ही नहीं आया। दो, चार दिन बाद भी वैक्सीन लग जाएगी तो कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed