फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar over District President post at Congress meeting; heated exchange among leaders.

Farrukhabad News: कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष पद को लेकर घमासान, नेताओं में तीखी नोकझोंक

Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar over District President post at Congress meeting; heated exchange among leaders.
फर्रुखाबाद। कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में बृहस्पतिवार रात जिलाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पक्का पुल पर हुई बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश सागर आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर पार्टी नेताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। बैठक में जिला और शहर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी मांगे गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनके बाद यह देखना होगा कि कौन पार्टी को आगे बढ़ाता है। इस पर राकेश सागर ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला ने भी प्रतिक्रिया दी। विवाद बढ़ता देख शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

राकेश सागर ने जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी और राहुल गांधी के जन्मदिन जैसे अवसरों पर आयोजन न होने तथा कार्यालय बंद रहने का आरोप लगाया। उन्होंने संगठन की सक्रियता पर भी सवाल उठाए। वहीं शकुंतला देवी ने पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कटियार के कार्यकाल पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईसीसी पर्यवेक्षक सारिका सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने जिला व शहर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए। बताया कि अब तक 12 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। निर्धारित तिथि तक फोन के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकते हैं। बैठक में हुए विवाद पर टिप्पणी से बचते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा की तरह नहीं कि दो लोग बोलते हैं, बाकी सब सुनते हैं। उनकी पार्टी में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

राजीव गांधी की जयंती पर कार्यालय न खुलने की जानकारी से उन्होंने अनभिज्ञता जताई और भविष्य में कार्यक्रम भव्यता से मनाने की बात कही। बैठक में संतोष गुप्ता, रिजवान ताज, वसीमुज्जमा खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed