फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: Sacked soldiers sent to jail in Farrukhabad, obtained job by applying fake caste certificate

यूपी: फर्रूखाबाद में जेल भेजे गए बर्खास्त सैनिक, फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर हासिल की थी नौकरी

Fri, 05 Feb 2021 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
UP: Sacked soldiers sent to jail in Farrukhabad, obtained job by applying fake caste certificate
गिरफ्तार किए गए दो जवान - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी हासिल करने वाले बर्खास्त दोनों सैनिकों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। मुकदमे की जांच सरह चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। सैन्यकर्मियों ने दोनों से वर्दी व किट के रुपये जमा कराए। 
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट इंफेंट्री रेजिमेंटल सेंटर के प्लाटून हवलदार शेर सिंह ने गुरुवार को पंजाब के जिला संगरूर जिले के खनारी थाना क्षेत्र के गांव चंदू निवासी रवि कुमार और तरनताल जिले के गोइंद्रल साहिब थाना क्षेत्र के कंग गांव निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी हासिल करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। सैन्यकर्मियों ने दोनों से वर्दी व किट के रुपये जमा करवाए थे। दोनों बर्खास्त सैनिकों ने बताया कि दलालों के माध्यम से जाति प्रमाणपत्र बनवाए थे। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि दोनों बर्खास्त सैनिकों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती में फर्जीवाड़े के 65 मामले लंबित
सेना में फर्जीवाडे़ के 65 मामले तत्कालीन एसपी के समय चिह्नित किए गए थे। इसमें किसी का पता गलत निकला था तो किसी की जन्मतिथि में हेरफेर मिला था। तत्कालीन एसपी ने संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई के लिए लिखा पढ़ी भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिले में सेना भर्ती कराने के कई गैंग सक्रिय हैं।

गैंग के सदस्य पश्चिम के जाट व गुर्जर समाज के युवकों के जिले का निवासी होने का प्रमाणपत्र बनवा देते हैं। फर्रुखाबाद जिले के पते पर दूसरे जिलों के युवक सेना में भर्ती हो जाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रपत्रों की जांच मामले पकड़ में आते हैं। तत्कालीन एसपी अनिल मिश्रा के कार्यकाल में ऐसे 65 मामले पकड़ में आए थे। एक मामला जन्मतिथि में हेरफेर का भी है।

मेरापुर के युवक ने जन्मतिथि बदलकर एक ही कालेज से दो बार हाईस्कूल की परीक्षा पास की। परिवार के युवक ने ही उसकी शिकायत की थी। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया। दो अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी ने भर्ती अधिकारी बरेली को लिखा था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि पुराने 65 मामलों की जानकारी नहीं है। जानकारी कर आगे कार्रवाई कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed