{"_id":"63d17524f5ece70e231fd8cf","slug":"up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp740636358-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नाले का बंधा टूटने से 60 बीघा सब्जी जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नाले का बंधा टूटने से 60 बीघा सब्जी जलमग्न
विज्ञापन
काशीराम कालोनी के बाहर कटे नाले को बांधती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पुलिया बनवाने के लिए नगरपालिका की ओर से बंद कराया गया नाला मंगलवार रात बारिश से उफना गया। बंधा को तोड़कर ढपलपुर गांव के खेतों में नाले का पानी भर गया। इससे 60 बीघा में खड़ी सब्जी की फसल जलमग्न हो गई। बेटी की शादी करने की मंशा से बोई गई फसल खराब होने से किसान मायूस है।
गांव के किसानों ने खेतों में टमाटर, आलू, बैगन, तंबाकू, बंदगोभी की फसल बोई थी। किसानों ने बताया कि बीते चार माह से पुलिस का निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण नाले के पानी को रोका गया था। मोहल्ला सलामत खां से गुजरने वाला नाला हैवतपुर गढ़िया होता हुआ गंगा की ओर जाता है। इसी नाले के कटने से खेतों में पानी भरा है।
ढपरपुर गांव के विजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि उन्होंने दो बीघा खेत में आलू बोए थे। नाले का पानी खेत में भरने से फसल बर्बाद हो गई है। मान सिंह ने बताया कि उसने डेढ़ बीघा खेत पर लहसुन की बुआई की थी जो नाले के पानी ने सब बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
ओमप्रकाश सिंह राजपूत ने बताया कि तीन बीघा खेत पर आलू की बुआई की थी और सोचा था कि इस फसल से अपनी बेटी के हाथ पीले करेंगे मगर किस्मत को यह मंजूर नहीं।
प्रदीप सिंह कहते हैं कि उधार रुपये लेकर दो बीघा खेत पर बंदगोभी की सब्जी लगाई थी। फसल पूरी तरह तैयार हो गई। उसको मंडी ले जाने का समय आ गया था।