फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: नव वर्ष पर 7356 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात

Mon, 02 Jan 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
up news,farrukhabad news,farrukhabad
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7356 जरूरतमंदों को अपना घर मिलेगा। सरकार ने नव वर्ष पर गरीबों को तोहफा दिया है। इससे जिले में आवासों का लक्ष्य पांच गुने से भी अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत करीब दो माह पहले 1364 आवासों का लक्ष्य मिला था। इनका पुनर्सत्यापन के बाद 1241 लाभार्थियों की जियो टैगिंग भी की जा चुकी है। इनमें 884 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के 40-40 हजार रुपये भेज दिए गए है।
विज्ञापन

नव वर्ष पर तोहफे के रूप में शासन से आवासों का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। इससे अब जनपद में सात हजार तीन सौ 56 गरीबों को आवास मिल सकेंगे।
परियोजना निदेशक डीआरडीए राम सिंह ने बताया कि एक जनवरी को ही आवासों का नया लक्ष्य मिला है। ब्लॉक वार आवास आवंटित कर सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद पात्र लाभार्थियों की जियो टैगिंग होगी। शीघ्र ही लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की धनराशि भेजकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मार्च तक आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासों का लक्ष्य बढ़ने से बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को छत मिल सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि आवास के नाम पर यदि कोई कर्मचारी अनुचित दबाव बनाता है तो उनसे सीधी शिकायत की जा सकती है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed