{"_id":"60229e117242d1018d3898a9","slug":"up-child-s-tai-took-life-after-defecating-in-bed-in-farrukhabad-threw-body-in-bag-and-threw-it-in-pit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्रूखाबाद में बिस्तर में शौच करने पर ताई ने की मासूम की हत्या, बैग में शव डालकर गड्ढे में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्रूखाबाद में बिस्तर में शौच करने पर ताई ने की मासूम की हत्या, बैग में शव डालकर गड्ढे में फेंका
Tue, 09 Feb 2021 08:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी अशोक कुमार मिश्रा
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिस्तर में शौच करने से गुस्साई ताई ने मासूम को जमकर पीटा और फिर नाक मुंह दबाकर जान ले ली। अपने पिता के साथ मिलकर शव बैग में डालकर गड्ढे में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी ताई और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद एटा थाना नयागांव के गांव कलुआटीलपुर निवासी शैलेंद्र राठौर पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी नीरज बच्चों के साथ फतेहगढ़ के न्यू फौजी कालोनी भोलेपुर निवासी नरेंद्र सिंह के मकान में किराये पर रहती है।

वह एक नर्सिंग होम में काम करती है। पिछले साल जुलाई में शैलेंद्र के भाई बिजेंद्र की पत्नी का देहांत होने पर उसके पांच वर्षीय बेटे यश प्रताप को शैलेंद्र अपने साथ ले आया था। छह फरवरी की सुबह यश ने बिस्तर में शौच कर दिया।
इससे गुस्साई नीरज ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर नाक मुंह दबाकर मार डाला और उसका शव अपने पिता रामबहादुर की मदद से बैग में डालकर गड्ढे में फेंक आई। पुलिस को यश के मेला रामनगरिया में गुम होने और फिर घर से चले जाने की बात कहकर गुमराह करे की कोशिश की। इस बीच उसके बच्चों ने पुलिस को सच बता दिया।
पुलिस ने सोमवार की रात गांव के बाहर गड्ढे से शव बरामद कर लिया। शैलेंद्र ने अपनी पत्नी व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि ताई के बयान बदलने पर ही शक हो गया था। पुलिस की चार टीमों ने 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया।