फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP Board: Results of five schools may be withheld due to non-uploading of internal assessment marks

यूपी बोर्ड : आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड न करने से पांच विद्यालयों का रुक सकता रिजल्ट

Mon, 07 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 07 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Results of five schools may be withheld due to non-uploading of internal assessment marks
फर्रुखाबाद। जिले के पांच माध्यमिक विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में अध्ययनरत हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के विद्यालय स्तर पर आयोजित आंतरिक मूल्यांकन के अंक और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अभी तक अपलोड नहीं किए हैं। इससे इन कॉलेजों का रिजल्ट रुक सकता है।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में हाईस्कूल के करीब 22 और इंटरमीडिएट के लगभग 23 हजार विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। करीब एक माह पहले बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने के आदेश दिए थे। अभी तक जनपद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जेएनवी रोड फतेहगढ़, श्री पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर, धनदेवी हायर सेकेंडरी स्कूल उलियापुर, शहीद वीरेंद्र सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल नवाबगंज और प्रेमचंद शांति देवी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए की जल्द ही अंक अपलोड न किए गए तो इन विद्यालयों का रिजल्ट रोक दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पांच विद्यालयों ने आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड नहीं किए हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य को पत्र भेज कर चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द अंकपत्र अपलोड कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed