{"_id":"615753bd8ebc3e61ef7d2695","slug":"unknown-sued-in-robbery-from-kiln-owner-farrukhabad-news-knp6557283153","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक से लूट में अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मालिक से लूट में अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कंपिल में भट्ठा मालिक से डेढ़ लाख की लूूट के मामले में पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।
कासगंज जिले की कोतवाली पटियाली के कस्बा भरगैन निवासी वसीम का गुजरात में ईंट भट्ठा है। वह आसपास के जिलों से भट्ठे पर मजदूरों को काम करने के लिए ले जाता है। गुरुवार को वह बाइक से कंपिल थानाक्षेत्र के गांव खेमपुरा में मजदूरों को डेढ़ लाख रुपये देने के लिए गए थे। गांव घुुंडी नगला के पास पीछे से सफेद रंग की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर भट्ठा मालिक को रोक लिया।
बदमाशों ने तमंचे के बल पर भट्ठा मालिक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और उनका मोबाइल तोड़ डाला। पुलिस ने भट्ठा मालिक की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पुलिस की जांच में अभी तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का मानना है कि लुटेरे जनपद एटा व बदायूं के हो सकते हैं। जो कि घटना को अंजाम देकर भाग गए। सर्विलांस के जरिए बदमाशों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें लूट के खुलासे में लगीं हैं।