फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Under engineers gave memorandum in protest against GPF and CPF scam

जीपीएफ व सीपीएफ घोटाले के विरोध में अवर अभियंताओं ने दिया ज्ञापन

Wed, 13 Nov 2019 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Under engineers gave memorandum in protest against GPF and CPF scam
एएसडीएम को ज्ञापन देते विद्युत निगम के अवर अभियंता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जीपीएफ और सीपीएफ के 41.22 अरब रुपये घोटाले को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की जिला कार्यकारिणी ने डिवीजन कार्यालय में दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम सुनील यादव को दिया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के जीपीएफ व सीपीएफ का धन एक डिफाल्टर घोषित गैर वाणिज्यिक बैंक में निवेश करने से 41.22 अरब रुपये घोटाले का मामला सामने आया है। इससे निगम के अफसर और कर्मचारियों को भविष्य निधि का धन न मिलने का डर सताने लगा है। इसको लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जेई आंदोलन कर रहे हैं। संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारी व सदस्यों ने बुधवार को भोलेपुर स्थित डिवीजन कार्यालय में दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि घोटाले की जांच गोलमोल तरीके से कराए जाने से असली जिम्मेदार ट्रस्ट के चेयरमैन को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मांग की कि जिम्मेदार बोर्ड आफ ट्रस्ट के सभी चेयरमैन एवं सदस्य ट्रस्टी जिन भी स्थानों पर कार्यरत हों उनको तत्काल निलंबित कर सीबीआई से जांच कराई जाए। ऊर्जा क्षेत्र के कार्मिकों की कमाई के अंश की राशि की सुरक्षा की गारंटी के लिए प्रदेश सरकार राजाज्ञा जारी करे। भविष्य निधि के धन को आगामी दिनों की नीति के तहत ट्रस्टी का पुनर्गठन बगैर व ट्रस्ट के निदेशक मंडल की बैठक हुए बगैर धन का निवेश न हो। इन मांगों को सात दिन में न माना गया तो संगठन कार्य बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन जिला सचिव सतेंद्र सिंह, प्रचार सचिव अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति, विनोद कुमार गंगवार, रंजीत मौर्या, मासूम अली, वेद प्रकाश भारती, दीपक कुमार, विजय शंकर, अखिलेश कुशवाहा, सुरेंद्र प्रताप चौहान, प्रमोद कुमार, अजय बाबू, अनिल कुमार, विनोद यादव, संदीप कठेरिया, अमित कुमार शर्मा, सुधीर कुमार समेत अन्य अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed