फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncontrolled bike collides with canal bridge, youth dies

नहर की पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 04 Dec 2020 05:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with canal bridge, youth dies
कायमगंज। कायमगंज क्षेत्र के गांव झब्बूपुर स्थित नहर पुलिया से गुरुवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में घायल युवक को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जनपद एटा के कस्बा राजा का रामपुर निवासी पवनेश (25) पुत्र अजय कुमार गुरुवार को बाइक से मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव दावत में शामिल होने आया था। जहां से देर रात वह घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन

उसकी बाइक अनियंत्रित होकर अचरा रोड पर गांव झब्बूपुर स्थित नहर पुलिया से टकरा गई। हादसे में उसका सिर पुलिया से टकरा गया और वह नहर में जा गिरा। सूखी नहर में ईंट पत्थर पर गिरने से वह और घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने उसे घायल हालत में पड़ा देखकर उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इस पर वहां कुछ रिश्तेदार पहुंच गए। घायल हालत में वह पवनेश को सीएचसी लेकर पहुंचे।

जहां डॉ. विपिन कुमार ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। परिजन रात में ही अस्पताल से उसका शव लेकर घर लेकर चले गए। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने थाने पर नहीं दी है। पता करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed