{"_id":"5e2206618ebc3e4aec67fb19","slug":"uncle-nephew-going-to-tilak-dies-in-accident-farrukhabad-news-knp539068912","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक में जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। चचेरी बहन के तिलक में जाते समय शुक्रवार देर रात बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को पहले सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से लोहिया रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। चाचा ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर के मजरा नगला तबलदार निवासी ऋषभ (19) पुत्र हवलदार, अपने भतीजे अमित (17) पुत्र नरेंद्र यादव उर्फ मुन्नू को लेकर बाइक से चाचा कल्याण सिंह की बेटी रजनी के तिलक में जा रहे थे। दोनों संकिसा मार्ग पर अशोका कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार एक स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचे अमित को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कुछ देर इलाज होने के बाद ऋषभ ने भी दम तोड़ दिया। स्कार्पियो को छोड़कर चालक भाग गया। स्कार्पियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बाइक सवार दोनों युवक जब नवाबगंज के गांव बराकेशव में तिलक में नहीं पहुंचे, तो खोजबीन की गई। दुर्घटना का पता चलते ही लोहिया पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। अमित हाईस्कूल का छात्र था। उसका एक छोटा भाई सुमित, बहन किरन और सुमन हैं। ऋषभ बीएससी का छात्र था। उसका छोटा भाई आयुष तथा बहन ज्योति है। ऋषभ के पिता हवलदार सिंह लखनऊ बिजली विभाग के एमडी ऑफिस में चालक के पद पर तैनात हैं। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन
हंसी-खुशी के माहौल में पसरा मातम
बाइक सवार नवाबगंज के गांव बराकेशव में जतेंद्र के पुत्र अर्जुन का तिलक चढ़ाने जा रहे थे। नगला तबलदार और बराकेशव में जश्न का माहौल था। दो युवकों की मौत के बाद दोनों घरों में मातम पसर गया है।