फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncle sentenced to life imprisonment for raping minor niece in Farrukhabad

Farrukhabad: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म में चाचा को आजीवन कारावास, एक लाख का जुर्माना भी ठोका

Tue, 21 Feb 2023 02:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Feb 2023 02:07 PM IST
सार

राजेपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही, कोर्ट ने एक लाख का जुर्माना भी लगाया है,जो न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। साथ ही, कोर्ट ने विवेचक व दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
Uncle sentenced to life imprisonment for raping minor niece in Farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म में कोर्ट ने चाचा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी को एक लाख रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए। कोर्ट ने विवेचक व दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र भेजा है।

विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की 14 वर्षीय पुत्री 6 जुलाई 2022 को दूसरे घर में बने शौचालय में शौच करने के लिए गई थी। उसी दौरान परिवारिक चाचा मुकंदराम ने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर भाई पहुंचा, तो चाचा मुकंदराम वहां से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर चाचा मुकुंदराम के खिलाफ छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट में पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। विवेचक ने आरोपी मुकंदराम के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
मुकदमे की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रेमचंद्र ने आरोपी चाचा मुकंदराम को गवाहों व साक्ष्य के आधार पर दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी को एक लाख रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए।

विवेचक और दरोगा पर कार्रवाई के लिए भेजा पत्र
जुर्माना नहीं देने पर दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। कोर्ट ने विवेचक दिनेश कुमार गौतम व दरोगा सुरेंद्र कुमार के लापवाही बरतने पर एसपी को पत्र भेजा है। इसमें दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर कोर्ट को अवगत कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed