फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Un-stopped groom stopped while carrying the bride

चार लोगों की पहुंची बरात, कार से दुल्हन विदा

Sun, 17 May 2020 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Un-stopped groom stopped while carrying the bride
कार से विदा कराकर दुल्हन को ले जाता दूल्हा। - फोटो : FARRUKHABAD
बिना पास के आए दूल्हे को दुल्हन ले जाते समय रोका
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला हरदोई की तहसील सवायजपुर के गांव बरसुईयां की प्रधान रीता देवी का पुत्र दीपक सिंह शनिवार को अपने गांव निवासी युवक मदन की बारात लेकर रामगंगा के पुल पर आया था। ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने वाहन में तीन लोगों को देखकर उन्हें जिले में प्रवेश दे दिया था। बारात कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गई थी।
रविवार को मदन दुल्हन की विदा कराकर रामगंगा के पुल पर पहुंचा तो दरोगा व सिपाही ने पास न होने के कारण मदन को ससुराल में रहने की हिदायत देकर वापस जाने को कहा। कार मालिक प्रधान पुत्र दीपक सिंह ने बताया कि शनिवार को बिना पास के प्रवेश मिल गया था। अब दुल्हन को घर ले जाना है तो रोक दिया गया है।
विज्ञापन

इस पर दरोगा एस नागर ने बताया कि तब किसी और की ड्यूटी रही होगी। प्रधान पुत्र के बार बार कहने पर पुलिस ने दूल्हा, दुल्हन को जाने की इजाजत दे दी।
चार लोगों की पहुंची बरात, कार से दुल्हन विदा
नवाबगंज। जनपद कन्नौज के थाना तिर्वा क्षेत्र के गांव अगौस निवासी पप्पू गंगवार ने अपनी बेटी प्रांशी की शादी कायमगंज क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी कश्मीर सिंह के पुत्र मनोज से तय की थी। लॉकडाउन के चलते तय तिथि 26 अप्रैल को शादी नहीं हो सकी। इससे पप्पू अपने पारिवारिक चाचा गांव महमदपुर धनी निवासी गिरजाशंकर के घर बेटी को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक एजेंसी मालिक नीलेश गंगवार ने शादी की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया। रविवार सुबह मनोज अपने पिता व बहन सहित चार लोगों के साथ नीलेश के घर पहुंचा। वहां शादी की रस्में अदा कर भांवरें डलवाई गईं। चार घंटे चले शादी समारोह के बाद दुल्हन कार से विदा कर दी गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed