{"_id":"6213d2ff3e0a7b6db909f7af","slug":"two-youths-arrested-for-robbing-chain-by-giving-lift-farrukhabad-news-knp681861034","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर चेन लूटने में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर चेन लूटने में दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्कूटी पर लिफ्ट देकर चेन लूट लेने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक दाल मंडी का और दूसरा लोको रोड का है। इनसे सोने की चेन बरामद की गई। युवकों को छुड़ाने के लिए कई नेता पैरवी करते भी देखे गए।
जनपद बदायूं में कोतवाली सदर की आवास विकास कालोनी निवासी शिवम प्रताप सिंह फर्रुखाबाद आया था। वह रविवार दोपहर फतेहगढ़ में होटल में खाना खाने के लिए गया। मतदान के कारण सभी होटल व ढाबा बंद थे। वह फतेहगढ़ चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी दो युवक स्कूटी से पहुंचे। शिवम को लिफ्ट देकर युवक उसे मसेनी तक ले आए। वहां स्कूटी में पेट्रोल खत्म हो गया। शिवम स्कूटी से उतरा और युवकों को किराए के साठ रुपये दे दिए। पर, युवकों ने उसके गले की सोने की चेन तोड़ ली।
विरोध करने पर शिवम को मारपीट कर दोनों स्कूटी सहित भाग गए। शिवम ने घटना की जानकारी आवास विकास व पांचाल घाट चौकी पर दी। पुलिस ने स्कूटी सवार दोनों युवकों को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र से शुुरू हुई थी।
विज्ञापन
ऐसे में कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह को सूचना दी गई। हरेंद्र मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को कोतवाली ले आए। पुलिस ने रविवार रात शिवम की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ चेन छीनने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला दालमंडी निवासी निखिल पाल और लोको रोड निवासी दिव्यांशू से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली।