फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two vicious arrests with ten platforms

दस तमंचों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Two vicious arrests with ten platforms
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता करते एसपी व पीछे पुलिस अभिरक्षा में खड़े दो आरोपी। अमर उजाल? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। तमंचों की तस्करी करने वाले दो शातिरों को स्वाट टीम व शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान में दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने दस तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि बुधवार रात स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को सूचना मिली कि सातनपुर मंडी के पास कुछ तस्कर तमंचे सप्लाई करने आए है। स्वाट टीम प्रभारी ने शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे को सूचना दी। पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में सातनपुर क्षेत्र में दबिश देकर कलीम खां निवासी गांव नसरतपुर थाना कमालगंज, महाराम निवासी गांव देवधरापुर थाना कमालगंज को पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने दस तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि त्योहार नजदीक आ रहे हैं। इस समय असलहों की मांग बढ़ गई है। वह जनपद एटा के गांव सिरसा के भूरे से असलहे खरीद कर लाए थे। दो हजार का तमंचा आसानी से तीन हजार तक में बिक जाता है। एटा जिले के भरगैन इलाके में तमंचे आसानी से मिल जाते हैं। काफी समय से तमंचेेे की बिक्री का कोराबार कर रहे थे। शहर कोतवाली में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नीलाल गौड़ के अलावा प्रतिसार निरीक्षक वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचों की तस्करी करने वाले तस्कर आखिर कारतूस कहां से लाते हैं। जबकि शस्त्र दुकानों पर असलहे के लाइसेंस पर ही कारतूस आवंटित किए जाते हैं। तो फिर तस्कर को कारतूस कौन देता है। इससे पहले भी कई बार तमंचों की तस्करी करने वाले पकड़े जा चुके हैं। तस्करों का पुलिस चालान कर देती है। जमानत पर छूटने के बाद यह लोग फिर से यही कारोबार करते हैं। एसपी ने बताया कि इस बिंदु पर गहनता से छानबीन की जा रही है। तमंचे भरगैन जिला एटा से लाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed