फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two sent to jail for robbery from MLA's accountant

भाजपा विधायक के मुनीम से लूट में दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 19 Jul 2020 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Two sent to jail for robbery from MLA's accountant
विधायक के मुनीम से लूट में दो को भेजा जेल
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद(फर्रुखाबाद)। अलीगंज के भाजपा विधायक के मुनीम से लूट में दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश का सैफई में इलाज चल रहा है। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उसकी रिमांड कराई जाएगी। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जनपद एटा व इटावा के दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। वह भी मुनीम से हुुई लूट में शामिल थे।
जनपद एटा के अलीगंज के विधायक सत्यपाल के मुनीम मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी दिनेश से 6 जुलाई को हुई लूट के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी जनपद मैनपुरी के थाना कुर्रा गांव उदनाडाडा खिदरपुर निवासी अमन राठौर उर्फ गोल्डी उर्फ ब्रजपाल को मुठभेड़ में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। गोल्डी के दोनों पैरों में गोली लगी थी।
विज्ञापन

उसके साथी गांव नगला सुभान निवासी केके राठौर व गांव उदनाडाडा खिदरपुुर निवासी विकास भी पकड़े गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट में जनपद एटा के थाना नयागांव के गांव खरसुलिया निवासी अर्जुन उर्फ पंकज, जनपद इटावा के थाना बकेवर गांव नगला पिपवन निवासी पंकज उर्फ रंगोली भी शामिल था। घटना के दिन विकास कार चला रहा था और अमन उर्फ गोल्डी व पंकज उर्फ रंगोली बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केके राठौर व अर्जुन उर्फ पंकज बाइक से आए थे। सभी ने मिलकर मुनीम को पीटा और लूटा। इसके बाद बाइक व कार में बैठकर भाग गए थे। पुलिस ने रविवार को विकास व केके राठौर को जेल भेज दिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि इनामी अमन सैफई में भर्ती है। उसकी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रिमांड कराई जाएगी। मुनीम से लूट में एटा व इटावा के दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। शीघ्र ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed