{"_id":"689e234e6ef44d76ce08be8d","slug":"two-people-including-pradhans-husband-arrested-again-in-mazar-dispute-sent-to-jail-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-128343-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मजार विवाद में प्रधान के पति समेत दो फिर गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मजार विवाद में प्रधान के पति समेत दो फिर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
कायमगंज। ग्राम शिवरई मठ स्थित खान बहादुर बाबा की मजार को लेकर हुए विवाद में पहले से जमानत पर छूटे दो आरोपियों को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की आशंका में दोनों को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को शिवरई मठ निवासी प्रधान के पति सुनील चक और चिलाका निवासी आकाश पूर्व में मजार में तोड़फोड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुके थे। बुधवार को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों पुल गालिब तिराहे पर पहुंचे थे। पुलिस को देर शाम सूचना मिली कि दोनों दोबारा उपद्रव की साजिश रच रहे हैं।
चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने दोनों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानिए, क्या है मामला
31 जुलाई की रात गांव के खड़ग सिंह ने खान बहादुर बाबा की मजार में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने मजार की मरम्मत कराई और कैमरे लगवाने के आदेश दिए। कुछ दिन बाद ग्रामीणों ने इसे प्राचीन शिव मंदिर बता प्रदर्शन किया, जबकि दूसरा पक्ष इसे सैकड़ों वर्ष पुरानी मजार बता रहा है। इसे लेकर पुलिस ने अब तक 44 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कई आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।