फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two people including a retired teacher died in a tractor accident

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक समेत दो की मौत

Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 28 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two people including a retired teacher died in a tractor accident
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : पुलिस
फर्रुखाबाद। ईंट से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मोपेड सवार सेवानिवृत्त शिक्षक और पैदल जा रहे एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मौका पाकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। राहगीरों व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लगने से जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम मऊदरवाजा थाने के गांव गुतासी की ओर से ईंट से भरा ट्रैक्टर-ट्राली आ रहा था। उसी समय रानी गढ़ निवासी भंवरपाल (53) अपनी पुत्री रूबी को जसमई से लेने पैदल जा रहे थे। वहीं रोहिला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरिगोविंद सिंह यादव रानीगढ़ में हो रही भागवत कथा सुनकर मोपेड से शहर की ओर आ रहे थे। ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

भंवरपाल खेतीबाड़ी करते थे। राहगीरों और आसपास गांवों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। भंवरपाल की पत्नी गीता, बेटी रूबी समेत अन्य परिजनों और हरिगोविंद की पत्नी नलिनी, पुत्र संजीव व अजय का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------



बेटी के हाथ पीले न कर सके भंवरपाल



रानीगढ़ निवासी भंवरपाल के दो बेटी और एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी रूबी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी की पांच मई को बरात आनी थी। भंवरपाल ने घर में बेटी के ससुरालियों के आवभगत की पूरी तैयारी कर ली थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। सभी लोग तैयारियों में लगे थे। शादी में शामिल होने के लिए रूबी भी अपने घर आई थी। मगर घर पहुंचने से पहले ही उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट प़ड़ा। कुछ देर पहले ही पिता ने जसमई पर ही पहुंचने की बात फोन पर कही थी, मगर उसके पास दोबारा फोन दुर्घटना का आया। थोड़ी देर में ही हंसी खुशी के घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed