फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   two people corona positive in farrukhabad

फर्रुखाबादः दिल्ली से लौटे युवक समेत दो और कोरोना पॉजिटिव, माता पिता को भी भेजा क्वारंटीन सेंटर

Sat, 13 Jun 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
two people corona positive in farrukhabad
फर्रुखाबाद/कायमगंज जिले में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से एक युवक दिल्ली से लौटा था। इसे कोविड -19 एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। युवक के घर के आसपास का 250 मीटर एरिया सील कर दिया गया। उसके माता-पिता को पीएन फाउंडेशन क्वारंटीन सेंटर लाया गया है।
विज्ञापन

दूसरा युवक लोहिया अस्पताल में हाइड्रोसील का इलाज करा रहा था। आपरेशन से पहले ट्रूूनेट से हुई सैंपल की जांच में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। मरीज को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भेजकर दूसरा सैंपल दूसरा सेंपल सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल सोमवार तक के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला पाठक निवासी 30 वर्षीय युवक दिल्ली में अपने छोटे भाई के साथ नौकरी करता था। वह 6 जून को बस से घर आ गया। दो दिन घर में रहने के बाद 8 जून को पीएन फाउंडेशन पहुंचा तो वहां उसे क्वारंटीन कर दिया गया। नौ जून को युवक का नमूना लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सुबह जानकारी पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। युवक के माता-पिता को हाई रिस्क कांटेक्ट में लेकर पीएन फाउंडेशन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं संक्रमित को एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन भेज दिया गया।
डॉ. संदीप ने बताया मोहल्ले में युवक के घर के सामने एक सरकारी हैंडपंप लगा है। उसे मोहल्ले के अन्य लोग भी इस्तेमाल करते हैं। युवक ज्यादा लोगों के संपर्क में नहीं आया, लेकिन उसकी मां पड़ोस के घर में होने वाली शादी के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। जिले में अब तक 61 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 34 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 27 सक्रिय केस हैं। इनमें चार संपर्क मरीजों को छोड़कर सभी प्रवासी हैं।
दूसरे मामले में फर्रुखाबाद शहर के बिर्राबाग का एक युवक जयपुर में ब्लाक प्रिंटिंग का काम करता था। वह 27 मार्च को घर आ गया था। उसे हाइड्रोसील की दिक्कत थी। वह लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को सर्जन डा. गौरव मिश्रा के पास ऑपरेशन को पहुंचा।

शुक्रवार को सैंपल लेकर उसकी कोरोना जांच ट्रूनेट मशीन से की गई। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद डा. गौरव के कक्ष के आसपास का क्षेत्र को शनिवार सुबह ही बंद कर दिया गया। युवक को घर से बुलाकर दोबारा सैंपल लेकर सैफई मेडिकल कालेज जांच को भेजा गया। फिलहाल युवक को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed