{"_id":"607db1bd8ebc3e591536f83e","slug":"two-killed-95-more-infected-including-son-and-daughter-in-law-of-mp-farrukhabad-news-knp624344482","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के बेटे व पुत्रवधू सहित जिले में 95 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के बेटे व पुत्रवधू सहित जिले में 95 और संक्रमित
विज्ञापन
दो की मौत, सांसद के बेटे व बहू सहित 95 और संक्रमित
फर्रुखाबाद। कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि सोमवार को 65 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें सांसद के दो बेटे, पुत्रवधू, भतीजे के अलावा पंचायत चुनाव के जोनल मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। इसके अलावा एंटीजन जांच में 30 अन्य लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह से संक्रमितों की संख्या 95 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। इसके चलते मोहल्ला सधवाड़ा निवासी 62 वर्षीय वृद्धा 13 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिली थी। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला गाड़ीखाना निवासी संक्रमित वृद्ध की चार दिन पूर्व ही मौत हुई थी। उनकी 55 वर्षीय संक्रमित पत्नी की भी सैफई मेडिकल कालेज में मौत हो गई।
सोमवार को आईटीआई चौराहा ठंडी सड़क निवासी सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित, उनकी पत्नी, छोटा बेटा अंकित राजपूत, पीएस अनूप मिश्रा, कंप्यूटर आपरेटर, काम वाली की बेटी और एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए। सभी होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पंचायत चुनाव में कमालगंज क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता व उनकी पत्नी, भोलेपुर पीएचसी का लैब टेक्नीशियन, साहबगंज पीएचसी का स्वास्थ्य कर्मी, शहर के लोहाई रोड निवासी वृद्ध सहित पांच लोग, आवास विकास कालोनी निवासी दो महिला, अधेड़, गंगा नगर निवासी वृद्ध, कादरीगेट निवासी दो महिला, किशोरी सहित सात लोग चपेट में हैं।
फतेहगढ़ के आंबेडकर नगर निवासी वृद्धा, चूड़ी वाली गली निवासी गैस एजेंसी मालिक की बेटी, नेकपुर निवासी महिला, फतेहगढ़ निवासी युवक, जेएनवी रोड निवासी वृद्ध, नगला प्रीतम निवासी दो वृद्ध, बगिया भोलेपुर निवासी महिला समेत कुल 65 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
जिले में अब तक कुल 5906 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4868 लोग कोरोना को मात दे चुके, जबकि 105 लोग जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 935 केस एक्टिव हैं।