फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two injured groups attacked, one wounded

पेशी पर आए दो बंदी गुटों में मारपीट, एक जख्मी

Mon, 01 May 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
पेशी पर कचहरी आए बंदियों के दो गुटों के बीच सोमवार की सुबह सेशन हवालात में थूकने को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायल हुए एक बंदी को लोहिया अस्पताल में उपचार के बाद उसे जेल भेज दिया। हवालात प्रभारी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन



कोतवाली फतेहगढ़ के गांव सरह निवासी हृदेश अगिभनहोत्री और उसका भाई संतोष अगिभनहोत्री एक मामले में जिला जेल में निरुद्ध हैं। वहीं शहर कोतवाली के मोहल्ला श्यामनगर निवासी छोटे लल्ला और उसका भाई धर्मेंद्र जिला जेल में निरुद्ध हैं। सोमवार की सुबह कोर्ट में पेशी होने पर इनके समेत 28 बंदियों को कचहरी लाया गया था।
विज्ञापन


सभी को सेशन हवालात में रखा गया। सुबह करीब 11:10 बजे हृदेश और छोटे लल्ला के बीच गुटखे का पीक थूकने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट करने लगे। इससे सेशन हवालात में अफरातफरी मच गई। अन्य बंदियों ने शोर शराबा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर हवालात प्रभारी अमित विक्रम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल अनूप निगम भी फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके बाद हवालात को खोलकर बंदियों को बाहर निकाला गया और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इस मारपीट में हृदेश कीनाक में चोट लगने से वह घायल हो गया।



आननफानन में घायल को कोतवाल गाड़ी से लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर मौजूद डॉक्टर बंदी का उपचार किया। इसके बाद उसे जेल में दाखिल कर दिया गया। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि हवालात प्रभारी अमित विक्रम सिंह की तहरीर पर बंदी छोटे लल्ला, उसके धर्मेंद्र व साथी आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, सूत्रों ने बताया गया कि दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई। जेल के अंदर भी खुद को दबंग साबित करने के लिए ये बंदी आए दिन आमने-सामने होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed