फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two including student died in collision of two bikes

Farrukhabad News: बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो की मौत, युवक घायल

Wed, 28 Dec 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two including student died in collision of two bikes
शमसाबाद। बूढ़ी गंगा पुलिया पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में छात्र सहित दो की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। गंभीर हालत होने पर सीएचसी से रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी धर्मपाल दिवाकर (20) खेती करता था। वह बुधवार की शाम को बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। गांव कासिमपुर निवासी राजवीर गांव के ही दयाराम के पुत्र मोहित शाक्य (17) के साथ बाइक से गांव बबुरारा से वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन

राजवीर बाइक चला रहा था। बूढ़ी गंगा पुलिया पर धर्मपाल व राजवीर की बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। दोनों बाइख सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। टक्कर लगने से तीनों के सिर व पेट में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सीएचसी ले आई। डॉक्टर ने धर्मपाल व मोहित को मृत घोषित कर दिया।
राजवीर की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। मोहित कक्षा नौ का छात्र था। प्रभारी एसओ राजेश गौतम ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में धर्मपाल व मोहित की मौत हो गई। राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके उपचार के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।

धर्मपाल दिवाकर की मौत की जानकारी पर पिता रामविलास, मां रेशमा देवी व उसकी दो बहनें मौके पर पहुंची। धर्मपाल के शव को देखकर वह बिलखने लगे। छात्र मोहित के पिता दयाराम, मां नन्हीं देवी, भाई विश्राम, अमित, राहुल, ओमकार, प्रदीप, रोहित भी अस्पताल आए। मोहित को देखकर मां नन्हीं देवी बेहोश हो गई। परिजन उनको ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed