{"_id":"5d3890c38ebc3e6ca1650223","slug":"two-houses-have-been-accused-of-subversion-and-robbery-on-so-and-daroga-farrukhabad-news-knp503461466","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ व चौकी प्रभारी पर भट्ठा मलिक सहित दो घरों में तोड़फोड व लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ व चौकी प्रभारी पर भट्ठा मलिक सहित दो घरों में तोड़फोड व लूट का आरोप
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर खड़ी चिलसरा की महिलाएं व पुरुष।
- फोटो : FARRUKHABAD
थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी पर क्षेत्र के गांव चिलसरा में मंगलवार मध्य रात सिपाहियों सहित भट्ठा मालिक व व्यापारी के घरों में घुसकर तोड़फोड़ व लाखों की लूट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने महिलाओं से भी अभद्रता की।
पीड़ितों ने सीओ को सौंपे प्रार्थनापत्र में पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए परिवार की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष को हटाने के साथ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वही थानाध्यक्ष आरोप को निराधार बात रहे हैं।
गांव चिलसरा निवासी इदरीश खां शिवाला के तेल का व्यापार करते हैं जबकि पड़ोसी नियाजमीर भट्ठा मालिक हैं। मंगलवार रात इदरीश खां व्यापार के सिलसिले में बाहर गए थे। घर पर पत्नी यासमीन व बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि रात 12 बजे शमसाबाद थानाध्यक्ष, चिलसरा चौकी प्रभारी दो सिपाहियों के साथ उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
यासमीन से इदरीश के बारे में पूछताछ की। इदरीश के घर में मौजूद न होने की जानकारी पर सभी पुलिस कर्मी कमरों में घुसकर तलाश करने लगे। यासमीन ने एसपी से की शिकायत में आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ उनसे व बच्चों से अभद्रता की।
उनके शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने यूपी-100 व वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। पुलिस कर्मी सूटकेस उठा ले गए। उसमें 75000 रुपये, सोने का हार, चार चूड़ी, चार अंगूठी, झाले आदि थे। शोर सुन पड़ोसी नियाजमीर का परिवार पहुंचा तो पुलिस कर्मी उनकेनियाजमीर के घर में घुस गए।
वहां भी तोड़फोड़ व लूट की। जाते समय पुलिस कर्मियों ने धमकी दी कि यदि शिकायत की फर्जी मुकदमे की बाढ़ लगा देंगे। पूरे परिवार की हत्या की भी धमकी दी जबकि उनके किसी भी परिजन के विरुद्ध कोई मुकदमा नहीं है।
उन्होंने चौकी प्रभारी व थानाध्यक्ष को पद से हटाने के साथ सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। भट्ठा मालिक व व्यापारी के परिजन व ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से एसपी से शिकायत करने फतेहगढ़ पुलिस आफिस पहुंचे। वहां एसपी के न मिलने पर सीओ को प्रार्थना पत्र दिया। इस पर सीओ ने जांच का भरोसा दिया।
चिलसरा चौकी इंचार्ज कौशलेंद्र गौतम ने बताया कि आरोप निराधार हैं। कुछ दिन पहले इदरीश की दुकान पर लेंटर पड़ रहा था। इसी दौरान मजदूर अनुज एचटी लाइन के चपेट में आकर झुलस गया था। इसमें इदरीश ने इलाज करवाने की बात कही थी, लेकिन नहीं कराया।
इस पर अनुज के पिता ने उसके खिलाफ तहरीर दी थी। दो दिन पहले इसी सिलसिले में इदरीश की तलाश में उसके घर गए थे। मंगलवार रात में वह लोग चोरी के मामले मे वांछित बड़े लल्ला की तलाश में इदरीश की गली से निकले थे।
पुलिस जीप का सायरन सुनते ही यह लोग चोर-चोर चिल्लाने लगे थे। वहीं थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने भी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि पुलिस वांछित की तलाश में गई थी। आरोपी के परिजनों ने सोचा उसे पकड़ने आई है। इसी के चलते वह लोग चिल्लाने लगे थे। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं।