{"_id":"675dc9df114f2a3a4e0480e8","slug":"two-hours-paper-only-one-out-of-four-questions-will-be-asked-with-detailed-answer-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-118615-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो घंटे का पेपर, विस्तृत उत्तरीय में चार में एक प्रश्न ही करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो घंटे का पेपर, विस्तृत उत्तरीय में चार में एक प्रश्न ही करना होगा
Sat, 14 Dec 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। 17 दिसंबर से होने वाली छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में दो घंटे का पेपर होगा। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ के बजाय विवरणात्मक (सब्जेक्टिव) होगा।
प्रथम खंड में सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। इनमें कोई विकल्प नहीं होगा। 50 अंक वाले पेपर में पहले खंड में पांच नंबर वाले छह लघुउत्तरीय प्रश्न होंगे जो सभी करने होंगे। द्वितीय खंड व तृतीय खंड में 4-4 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न होंगे। इनमें एक करना होगा। यह प्रश्न 10 नंबर का रहेगा। जबकि 75 नंबर वाले पेपर में पहले खंड में 5 अंक वाले 9 प्रश्न होंगे जो अनिवार्य होंगें। जबकि दूसरे व तीसरे खंड से चार-चार दिए प्रश्नों में एक-एक करना होगा। प्रत्येक प्रश्न 15 नंबर का रहेगा।
वहीं, 80 नंबर वाले पेपर में पहले खंड में 6 नंबर वाले 8 अनिवार्य प्रश्न होंगे। द्वितीय व तृतीय खंड में एक-एक प्रश्न करना होगा। यह प्रश्न 16 नंबर के होंगे। पूर्णांक 100 नंबर वाले पेपर में सेक्शन ए में 10 अनिवार्य प्रश्न 6 नंबर वाले रहेंगे। सेक्शन बी व सी में एक-एक प्रश्न करना होगा। प्रत्येक प्रश्न 20 अंक का होगा। आरपी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एसबी सागर ने बताया कि विश्वविद्यालय से इस संबंध में आए निर्देश को छात्रों को अवगत कराया गया।