फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two e-rickshaw riders die in collision with pickup

Farrukhabad News: पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो की मौत

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two e-rickshaw riders die in collision with pickup
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। दमदमा के पास तंबाकू लदी पिकअप गाड़ी की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला व एक बालक की मौत हो गई। ई-रिक्शा पर सवार सात अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी मिलकिया निवासी छविनाथ ई-रिक्शा चलाते हैं। उनकी मां माया देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटियाली में भोले बाबा के सत्संग से लौटी थीं। छविनाथ स्टेशन से मां व अन्य सवारियों को लेकर घर जा रहे थे। उन्होंने शमसाबाद की भी कुछ सवारियों को बैठा लिया। सवारियों से भरा ई-रिक्शा लेकर छविनाथ जा रहे थे।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रोड पर गांव दमदमा के पास तंबाकू लदी पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप पलटती हुई दूर जा गिरी। पिकअप का बोनट उखड़कर अलग जा गिरा। ई-रिक्शा के भी परखच्चे उड़ गए। सूचना पर सीओ सतेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर राम अवतार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शोभित व डॉ. अमरेश ने छविनाथ की 65 वर्षीय मां माया देवी और मोनी के सात वर्षीय बेटे अभय को मृत घोषित कर दिया। गांव पपड़ी मिलकिया के छविनाथ के अलावा जयवीर की 55 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी, रितिक की 28 वर्षीय पत्नी वैष्णो देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ई-रिक्शा पर शमसाबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी ब्रजभान की 60 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी अपनी बेटी मोनी व सात वर्षीय नवासे अभय, एक वर्षीय रितिक, दो वर्षीय नवासी श्रुति की ससुराल कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र के गांव नगला भजाय से वापस आ रहीं थीं। हादसे में घायल अभय की भी मौत हो गई। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।




अस्पताल में मची चीखपुकार
हादसे के बाद जब घायल सीएचसी पहुंचे तो इमरजेंसी वार्ड से लेकर गेट तक लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई घटना के बारे जानकारी करने को उत्सुक था। चारों ओर घायलों की कराहट की आवाज आ रही थी। मृतकों के परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे। मायके जा रही मोनी अपने सात वर्षीय बेटे को खोने पर बार-बार बिलख रही थी। माया देवी के परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे। हादसे में अचानक दो की जान जाने से हर कोई अफसोस जाहिर कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed