फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two doctors guilty in CMO's investigation, letter written to the government

Farrukhabad News: सीएमओ की जांच में दो डॉक्टर दोषी, शासन को लिखा पत्र

Sat, 24 Jun 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two doctors guilty in CMO's investigation, letter written to the government
फर्रुखाबाद। पीकू वार्ड में दो बच्चों की मौत के मामले में सीएमओ ने टीम गठित कर जांच करवाई। टीम की जांच आख्या के बाद सीएमओ ने पुरुष व महिला अस्पताल के सीएमएस, दो बालरोग विशेषज्ञों को दोषी पाया है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के पीकू वार्ड में मंगलवार रात डॉक्टरों के न आने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। शासन के संज्ञान लेने के बाद सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. प्रभात वर्मा व एसीएमओ डॉ. यूसी वर्मा की टीम से जांच कराई। सीएमओ ने बताया कि कमेटी ने अपनी जांच आख्या साक्ष्यों के साथ उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि कॉल लेकर कर्मचारी महिला अस्पताल के सीएमएस बालरोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश दुल्हानी के यहां गए थे, मगर उन्होंने किबाड़ नहीं खोले। पीकू प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेना और डॉ. अजय सूद भी दोषी हैं। किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त खुद बालरोग विशेषज्ञ हैं। यदि कोई डॉक्टर नहीं आ रहे थे, तो उन्हें बच्चों को देखकर दवाएं देनी चाहिए थी। लिहाजा दोनों सीएमएस और दो डॉक्टरों के खिलाफ डीएम के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed