फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two businessmen arrested, one in action in lockdown violation

मांस के संग धरे दो व्यापारियों पर लॉकडाउन उल्लंघन में कार्रवाई

Fri, 01 May 2020 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Two businessmen arrested, one in action in lockdown violation
दो व्यापारी धरे, लॉकडाउन उल्लंघन में कार्रवाई एक पर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना काल में लॉकडाउन उल्लंघन कानून पुलिस के लिए मुफीद बन गया है। डबग्रान में पुलिस ने एक घर से मांस के साथ दो व्यापारी पकड़े। समाज के ही एक व्यापारी नेता की पैरवी चली, तो एक भाई पर लॉकडाउन उल्लंघन में की कार्रवाई की गई। उधर, फतेहगढ़ पुलिस ने तीन दुकानदारों को पकड़ा और चार घंटे कोतवाली में बैठाकर छोड़ दिया।
पुलिस इन दिनों शराब, पान मसाला, मांस आदि के कारोबारियों को पकड़ने में जुटी है। माल भी खूब बरामद हो रहा है, मगर बिचौलियों से बात होने के बाद उन पर असली धाराओं के बजाय लॉकडाउन उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर कोतवाली से ही छोड़ दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला मोहल्ला डबग्रान में मांस की मंडी में सामने आया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे सूचना पर कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। तब तक दो भाई मांस को कबूलपुरा में खुली दुकानों के लिए भेज चुके थे। फिर भी 50 किलो मांस उनके घर में मिल गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। कुछ ही देर में उनके पड़ोसी व्यापारी नेता कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दोपहर बाद तक बातचीत करके एक भाई पर लॉकडाउन उल्लंघन की कार्रवाई करवा दी। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। घुमना चौकी प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन में एक युवक को पकड़ा है। उस पर कार्रवाई की जा रही है।

उधर, जिला जेल चौराहे पर सुबह भीड़ लगी होने पर तीन दुकानदारों को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली ले गए, तो परिजन भी पहुंच गए। करीब चार घंटे बाद तीनों दुकानदारों को बिना कार्रवाई किए ही कोतवाली से छोड़ दिया गया। फतेहगढ़ में मुख्य मार्ग पर खुली दुकानें सुबह पुलिस ने डंडे फटकार कर बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed