फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two bus passengers became victims of robbers

Farrukhabad News: रोडवेज बस में जहरखुरान गिरोह ने दो यात्रियों को लूटा

Sun, 22 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Two bus passengers became victims of robbers
लोहिया में भर्ती जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आगरा से आ रही एक रोडवेज बस में जहरखुरान गिरोह ने दो यात्रियों को लूट लिया। गिरोह के सदस्य ने एक को समोसा और दूसरे को चाय व बिस्कुट खिलाया था। परिचालक ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कमालगंज थाने के गांव खुदागंज निवासी सामंत यादव (25) फरीदाबाद में ट्रक चालक है। वहीं मैनपुरी के थाना बेवर के गांव नगला खोखन निवासी हिमांशु यादव (27) फैक्टरी में काम करता है। दोनों ही फरीदाबाद से घर के लिए आने के लिए शुक्रवार रात आगरा से बस में सवार हुए। उनकी सीट पर बीच में एक अनजान यात्री बैठा था।
विज्ञापन

सामंत ने बताया पड़ोसी यात्री पहले समोसा लाया। उसने हिमांशु को दे दिया। हिमांशु समोसा खा ही रहा था कि यात्री चाय और बिस्कुट ले आया। उसने कई बार चाय पीने के लिए कहा तो उसने पी ली। जैसे ही दोनों ने समोसा और चाय-बिस्कुट खाए तो इसके बाद बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामंत के पास 3500 रुपये, मोबाइल, नए जूते और कपड़े व हिमांशु के पास 4000 रुपये, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया गया। रोडवेज बस अड्डा पर परिचालक मेंहदी हसन ने दोनों को बेहोश देखा तो लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व कौशांबी डिपो की बस में जहरखुरान का शिकार हुआ युवक रोडवेज बस अड्डा पर पड़ा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed