{"_id":"65107fa47f4931c43608c726","slug":"two-brothers-sent-to-jail-for-murder-of-former-head-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-3344-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूर्व प्रधान की हत्या में दो भाइयों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूर्व प्रधान की हत्या में दो भाइयों को भेजा जेल
विज्ञापन
शमसाबाद। पूर्व प्रधान की हत्या में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया। तीसरे आरोपी की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागर निवासी पूर्व प्रधान रक्षपाल 9 सितंबर को बरसात होने के कारण खेत गए थे। पड़ोसी ब्रह्मानंद के खेत से बरसात का पानी उनके खेत में आ रहा था। विरोध करने पर ब्रह्मानंद, भाई सदानंद, पुत्र पवन ने लाठी-डंडों, फावड़े से प्रहार कर रक्षपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने रक्षपाल की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। घायल पूर्व प्रधान को सीएचसी से लोहिया रेफर किया गया। परिजन पूर्व प्रधान को कानपुर के प्राइवेट अस्पताल मे ले गए। वहां इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की शनिवार को मौत हो गई थी।
कानपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर वहां पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मारपीट के मुकदमे को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर लिया। रविवार को पुलिस ने ब्रह्मानंद, सदानंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए भाइयों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया। दोनों भाइयों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एसओ बलराज भाटी ने बताया कि गैरइरादतन हत्या में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पूर्व प्रधान की कानपुर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई थी। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।