{"_id":"830365b9950e4c855abe03076d89cccc","slug":"two-arrested-in-police-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जमुनी नगला में मंगलवार की रात पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी है। पुलिस के अनुसार, विरोधियों ने सात तो पुलिस की ओर से एक फायर किया गया।पकड़े गए लोगों का पुलिस के पास कोई क्राइम रिकार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
जमुनी नगला के किनारे गन्ने के खेत में बदमाशों की सूचना पर थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित ने मंगलवार की रात घेराबंदी की तो वहां से फायरिंग शुरू हो गई। बचाव में पुलिस ने भी एक फायर किया। इससे पहले कुछ लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों ने बताया कि उसका नाम अजीत पुत्र धनपाल है।
विज्ञापन
वह पड़ोसी जिला कन्नौज की कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम बारापुर का रहने वाला है। युवक के साथ मुठभेड़ में पकड़ी गई काजल (30) ने बताया कि वह 4 सी नोएडा की रहने वाली है। दो लोग फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अजीत से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के दौरान थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित की पिस्टल में बोल्ट फंस गया, जिससे वह एक फायर ही कर सके।