फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two and three, the wages stopped Arto

दो एआरटीओ व तीन कर्मचारियों का वेतन रोका

Fri, 29 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two and three, the wages stopped Arto
एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अनुराग पटेल। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी की पोल डीएम के निरीक्षण में उजागर हो गई। शुक्रवार को डीएम अनुराग पटेल के औचक निरीक्षण में अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। कामकाज पूरी तरह ठप मिला। देर से आए दो कर्मचारियों की फटकार लगाई। नदारद एआरटीओ प्रशासन, एआरटीओ प्रवर्तन और तीन कर्मचारियों के अनुपस्थित दिनों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


डीएम अनुराग पटेल ने शुक्रवार की सुबह एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम को कार्यालय में सफाईकर्मी सफाई करते मिले। इसके अलावा अन्य सभी कर्मचारी नदारद थे। 10.35 पर माल्टा कंपनी की ओर से लाइसेंस आवेदकों की फोटो खींचने के लिए लगाए गए मोहम्मद जफरुद्दीन खां कार्यालय आए। वह डीएम को कार्यालय की स्थिति के संबंध में जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद दुबे 10.40 पर कार्यालय आए तो डीएम ने देरी से आने का कारण पूछा। विनोद दुबे ने कहा कि वह उपस्थित पंजीका पर हस्ताक्षर कर कोषागार मेें राम सिंह का बिल जमा करने गए थे। वह डीएम को भ्रमण रजिस्टर नहीं दिखा पाए और अन्य किसी अभिलेख संबंधी जानकारी भी नहीं दे सके। कार्यालय के बरामदे में टूटी हुई मेज, कुर्सी पड़ी थी और हर तरफ गंदगी फैली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिलेख भी अस्त-व्यस्त तरीके से पड़े थे। यह देखकर डीएम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को फटकार लगाई। कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका देखकर डीएम हैरान रह गए। उपस्थित पंजिका में कैशियर अशोक कुमार वर्मा का 3 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश पर होने का उल्लेख था। वरिष्ठ लिपिक आशुतोष शुक्ल के 28 व 29 अप्रैल में हस्ताक्षर नहीं थे।

अवकाश संबंधी कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं था। कैशियर अजय कुमार गौतम भी 28 व 29 को अनुपस्थित थे। कनिष्ठ लिपिक बागीश वर्मा के 26 से 29 अप्रैल तक रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं थे। वह भी अनुपस्थित थे। कार्यालय में अस्थाई रूप में लगाए गए संजय श्रीवास्तव के रजिस्टर पर फरवरी  से हस्ताक्षर नहीं मिले।

कार्यालय में भ्रमण रजिस्टर नहीं था। एआरटीओ कार्यालय में ताला पड़ा था। एआरटीओ प्रवर्तन देवमणी भारती के मेरठ जाने की जानकारी मिली लेकिन उन्होंने मुख्यालय छोड़ने से पहले डीएम से अनुमति नहीं ली थी। एआरटीओ प्रशासन के पद पर संजीव कुमार गुप्ता की तैनाती हुई है।


इन्होंने 11 अप्रैल 2016 को क्षेत्रीय संभागीय परिवहन कार्यालय कानपुर में चार्जभार संभाला। वह फर्रुखाबाद कार्यालय में एक दिन भी नहीं आए। वह निरंतर अनुपस्थित चल रहे हैं। कार्यालय के बाहर वाहन फिटनेस कार्य, पंजीकरण के लिए लोग खड़े थे। अधिकारी व कर्मचारियों के न होने के कारण सभी काम बंद थे। कार्यालय की यह स्थिति देख डीएम ने एआरटीओ प्रवर्तन देवमणी भारती, एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार गुप्ता तथा अनुपस्थित तीनों कर्मचारियों का अनुपस्थित दिनों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed