फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tubewell XEN removed, charge sheet filed

औरैया के ध्यानार्थ: नलकूप एक्सईएन हटे, आरोप पत्र दाखिल

Mon, 07 Jun 2021 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Tubewell XEN removed, charge sheet filed
नलकूप एक्सईएन हटे, आरोप पत्र दाखिल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बंद नलकूपों को चालू दिखाने में अधिशासी अभियंता पर शासन से कार्रवाई कर दी गई है। उन्हें जिले से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। वहीं, जनपद में औरैया के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार की तैनाती की गई है।
जनपद में 315 राजकीय नलकूप हैं। विभाग की मनमानी के चलते पचास फीसद नलकूप बंद रहते हैं। जबकि कागजों में चालू दिखाया जाता रहा। अमर उजाला ने इस मामले को अभियान के रूप में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने संज्ञान लेकर ब्लॉक स्तर पर नलकूपों की जांच कराई।
विज्ञापन

बंद मिले 120 नलकूप की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने शासन को भेज दी थी। इसके बाद पिछले माह शासन स्तर से जांच कराई गई तो नलकूप बंद मिले थे। शासन में जांच रिपोर्ट पहुंचने के बाद अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र बनाया गया। उन्हें जनपद से हटाकर प्रदेश मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता 24 अप्रैल से फतेहगढ़ बेवर रोड स्थित अपने कार्यालय नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि नलकूप बंदी के मामले में अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता के खिलाफ शासन से आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जनपद औरैया में तैनात अधिशासी अभियंता राकेश कुमार की फर्रुखाबाद में तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed