फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tubewell motor blew, water stalled in 17 hundred houses

नलकूप की मोटर फुंकी, 17 सौ घरों में पानी ठप

Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tubewell motor blew, water stalled in 17 hundred houses
शहर के पटेल पार्क में नलकूप ठीक करता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के पटेल पार्क में लगे नलकूप की मोटर शनिवार देर रात फुंक गई। इससे आसपास तीन मोहल्लों के 1700 घरों में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार की शाम को मरम्मत के लिए नलकूप की मोटर निकाल ली गई।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं पा रही है। आए दिन मोटर फुंकने से लोग कई-कई दिन पानी के लिए परेशान रहते हैं। शनिवार की रात पटेल पार्क में लगा नलकूप अचानक बंद हो गया।
विज्ञापन

जांच में उसकी मोटर फुंकी निकली। मोहल्ला नुनहाई, अढ़तियान, पलरिया के करीब 1700 घरों की रविवार सुबह पानी आपूर्ति बंद हो गई। इससे लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। पालिका के जोन प्रभारी सुहेल अली ने शाम तक मोटर निकलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुनहाई की आरती ने बताया कि सुबह आठ बजे तक पानी आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद शाम को ठंडे पानी से ही काम निपटाना पड़ा। आए दिन पानी आपूर्ति बंद रहने से दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed