{"_id":"5ff9a3bc8ebc3e2e246b1a1a","slug":"truck-crushes-medical-college-student-angry-mob-blows-truck-farrukhabad-news-knp604842696","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मेडिकल कालेज की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मेडिकल कालेज की छात्रा की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद जाम लगाए लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
ट्रक ने मेडिकल कालेज की छात्रा कुचला, गुस्साई भीड़ ने ट्रक फूंका
फर्रुखाबाद। पिता के साथ बाइक से मेडिकल कॉलेज जाते वक्त ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। घटनास्थल पर ही भीड़ ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। फुफेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर जसमई निवासी रामनिवास यादव की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका यादव एसडी सिंह मेडिकल कालेज से जीएनएम का कोर्स कर रही थी। शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे वह अपने पिता के साथ बाइक से कॅालेज जा रही थी।
तभी घर के पास मौरंग भरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे प्रियंका की कुचलकर मौत हो गई। रामनिवास घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। गुस्साए ग्रामीण भी पीछा करने लगे। गांव के बाहर टिकुरियन नगला के जूनियर हाईस्कूल परिसर में चालक ने ट्रक घुसा दिया। वहां लोगों ने चालक को पकड़ कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने ट्रक के डीजल टैंक को कुल्हाड़ी से फाड़ दिया। डीजल छिड़क कर केबिन में आग लगा दी। हालांकि गांव के कुछ युवाओं ने आग बुझा दी। इससे पूरा ट्रक जलने से बच गया। केबिन में काफी नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने आवागमन भी बंद करा दिया।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने पहुंचकर घायल पिता को लोहिया अस्पताल भेजा। परिजनों को समझाने के बाद जाम खुलवा दिया। करीब आधा घंटे तक लोग गलियों से होकर निकले। सीओ सिटी राजवीर सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल घायल पिता का इलाज और छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फुफेरे भाई रामकृष्ण ने गांव जैनापुर निवासी ट्रक चालक कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
तीन भाई-बहनों में बड़ी थी प्रियंका
प्रियंका काफी होनहार बेटी थी। उसकी छोटी बहन नूतन यादव और उससे छोटा भाई प्रशांत यादव है। पिता ने बताया, प्रियंका इस वक्त लोहिया अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी। उसका सपना छोटे भाई-बहनों को पढ़ाई में काफी ऊंचाई तक ले जाने का था।
जलभराव भी बना दुर्घटना की वजह
ग्राम प्रधान हरिकिशन सिंह के मकान के ठीक सामने नाला चोक है। इससे सड़क पर जलभराव है। दिन भर वाहनों के निकलने से दूर-दूर तक फिसलन है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जैसे ही बाइक सामने आई, तो ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, मगर फिसलन में वह रुक नहीं सका। लिहाजा यह बड़ी घटना हो गई।