{"_id":"5fc92f758ebc3e9bd3572a37","slug":"tricycles-and-accessories-distributed-to-the-differently-abled-farrukhabad-news-knp5978405151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यागों को बांटी ट्राइ साइकिल व सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यागों को बांटी ट्राइ साइकिल व सहायक उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित राजकीय मूकबधिर विद्यालय में बुधवार को दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान वहां अव्यवस्था को लेकर हंगामा हो गया। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कराया जा सका।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सहायक उपकरण योजना के तहत जेएनवी रोड स्थित राजकीय मूकबधिर विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
इसके बाद दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरण शुरू हुआ तो भीड़ लग गई। इससे सोशल डिस्टेंसिंग फेल हो गई। इस दौरान भीड़ में उपकरण लेने न पहुंच पाने को लेकर कुछ दिव्यांगों ने शोर मचाया तो हंगामा हो गया। किसी तरह उन्हें समझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 67 ट्राई साइकिल, 67 जोड़ी बैसाखी, दो व्हीलचेयर व दो श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इसके अलावा तीन दिव्यांगों को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये ऋण का प्रमाणपत्र दिया गया।