फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tribute to martyrs on Infantry Day

इन्फैंट्री डे पर शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tribute to martyrs on Infantry Day
शहीदों को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। शहीदों को श्रद्धांजलि देनेे के साथ ही राजपूत रेजीमेंट सेंटर में इन्फैंट्री  डे मनाया गया। इन्फैंट्री डे की 70वीं वर्षगांठ पर ब्रिगेडियर सहित अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाए। 
विज्ञापन



शुक्रवार को भारतीय सेना ने इन्फैंट्री डे पर शहीदों को याद किया। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर स्थित शहीद स्मारक को फूलों से सजाया गया। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर टेकचंद्र मल्होत्रा ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाया। सेंटर सूबेदार मेेेजर प्रताप सिंह भाटी ने सभी अधिकारियों और रिटायर्ड कैप्टन उदयराज ने पूर्व सैनिकों की ओर से शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन



जवानों की टोली ने शस्त्र झुकाकर शहीदों को सलामी दी तो वहीं विगुल पर मातमी धुन बजाई गई। स्मारक पर मौजूद अधिकारियों ने सीमा पर शहीद हुए जांबाजों को दो मिनट मौन रखकर याद किया। इस मौके पर कर्नल संदीप जसवाल, एडज्यूटेंट मेजर रूपक ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल शाजी थामस, लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज शर्मा, मेजर केके बाजपेई, सूबेदार मेजर हरपाल सिह, बाबूू लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों मनाते हैं इन्फैंट्री डे
ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल नवीन शर्मा ने बताया कि देश की आजादी के बाद हुई 1947 में पहली जंग में उतरी इन्फैंट्री ने पाकिस्तानियों के दांत खट्टे कर श्रीनगर को भारत से अलग करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आजादी के बाद कश्मीर के राजा हरी सिंह के अनुरोध पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के निर्देश पर 26 अक्तूबर1947 को कश्मीर के भारत विलय संधि के बाद 27 अक्तूबर को दिल्ली से प्रथम सिख रेजीमेंट को वायु मार्ग से श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतारा गया। इसी के उपलक्ष्य में सेना हर वर्ष इन्फैंट्री डे मनाती है। 


मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला था पहला परमवीर चक्र
27 अक्तूबर 1947 से शुरू हुए युद्ध में अद्वितीय साहस का प्रदर्शन करते हुए 4 कुमायूं रेजीमेंट के मेेजर सोमनाथ शर्मा को आजाद भारत का पहला परमवीर चक्र मरणोपरांत दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed