फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trial of traffic lights installed at three places begins

Farrukhabad News: तीन स्थानों पर लगी ट्रैफिक लाइटों का ट्रायल शुरू

Tue, 11 Nov 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Trial of traffic lights installed at three places begins
फोटो-19 आवास विकास तिराहे पर शुरू हुई ट्रैफिक लाइटों में निकलते वाहन। संवाद
फर्रुखाबाद। नगर पालिका की ओर से तीन स्थानों पर लगाई गई ट्रैफिक लाइटों का ट्रायल शुरू कर दिया गया। आईटीआई चौराहे को छोड़ अन्य स्थानों पर सामान्य दिनों की तरह वाहनों का आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन

हालांकि आने वाले दिनों में व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद बढ़ गई है। शहर में चौराहों, तिराहों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मंशा से नगर पालिका ने करीब चार माह पहले कादरीगेट व आईटीआई चौराहा और आवास विकास तिराहे पर करीब तीन-चार माह पहले ट्रैफिक लाइटें लगवाई थीं। इसके बाद इन्हें चालू नहीं किया गया।
विज्ञापन

रविवार को इन लाइटों को ट्रायल के रूप में लागू किया गया। आईटीआई चौराहे पर स्मार्ट पोल पर लाइटें लगाई गई हैं, जबकि अन्य दोनों स्थानों पर सादा पोल वाली हैं। फिलहाल आईटीआई चौराहे को छोड़ अन्य दो स्थानों पर पुलिस और यातायात सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था न होने की वजह से सामान्य दिनों की तरह ही वाहन निकल रहे हैं। इससे फिलहाल लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि विधिवत शुभारंभ होने के बाद सभी स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी जाएगी। वाहनों के आवागमन में खासी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed