फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tree plantation message to save environment

कालेज में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Sat, 05 Jun 2021 07:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Tree plantation message to save environment
कायमगंज स्थित एसडी कॉलेज में पौधरोपण के बाद पानी लगाती प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल। - फोटो : FARRUKHABAD
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन

कायमगंज। कंपिल रोड स्थित एसडी कालेज की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने कॉलेज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। साथ ही सबसे 5-5 पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि उगता हुआ वृक्ष एक समृद्धशाली राष्ट्र का प्रतीक है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण बचाने में मदद करते हैं। प्रधानचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया वृक्ष हमारे मित्र हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत से पेड़ पौधों का महत्व अहसास हो गया होगा।
विज्ञापन

आज के समय में यदि शुद्ध वातावरण में सांस लेना है तो हर किसी की जिम्मेदारी है वह प्राकृतिक सन्तुलन को ध्यान में रखते हुए कार्य करे और परिवार का मुखिया हर सदस्य के नाम से पौधरोपण जरूर कराये। इस दौरान संतोष शर्मा, सिल्की मिश्रा, मनीष गौड़, आशीष गौड़, सुनील मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed