फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Travelling is not easy due to potholes and waterlogging on the highway

Farrukhabad News: हाईवे पर गड्ढे व जलभराव से आसान नहीं सफर

Tue, 05 Aug 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Travelling is not easy due to potholes and waterlogging on the highway
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे का चौड़ीकरण कर बनाया गया फोरलेन हाईवे पहली बरसात में ही दगा दे रहा है। जिले में 49 किमी लंबे हाईवे पर कई जगह गड्ढे हैं। कई स्थानों पर जलभराव है। पुलिया के पास सड़क धसकी है। इससे राहगीरों के लिए हाईवे का सफर खतरनाक साबित हो रहा है।
विज्ञापन


जनपद में इटावा-बरेली हाईवे को नेशनल हाईवे 730 सी में परिवर्तित कर चौड़ीकरण कराया गया। निर्माण की धीमी रफ्तार और खराब गुणवत्ता पर शुरुआत से ही सवाल उठते आ रहे हैं। गत वर्ष बरसात में सड़क पर गड्ढे होने पर अधिकारियों का कहना था कि अभी हाईवे निर्माणाधीन है। अब तो निर्माण भी पूरा हो चुका है और पहली बरसात में हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिले में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 49 किमी बने इस हाईवे पर मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सड़क की बदहाली सामने दिख रही है। मदनपुर से पसनिंगपुर तक पांच किलोमीटर दूरी में सड़क के कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। कई जगह सड़क दबने से उछाल आ गया है। गांव रतनपुर के मोड़ के पास बनी पुलिया धसक गई है। इससे गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पूर्व गांव नगला पीरजात निवासी बाइक सवार अर्जुन यादव की गड्ढा बचाने के लिए चक्कर में पिकअप की टक्कर से मौत हो गई थी। इसके अलावा हवाई पट्टी के निकट व गैसिंगपुर के पास पुलिया धंसकी है। यहां सड़क पर पानी भरा है। गांव मुरहास स्थित टोल प्लाजा की पार्किंग के पास हाईवे पर बरसात का पानी भरा है। मोहम्मदाबाद चौराहे के पास निर्माणाधीन पुलिया का काम बंद है। वहां 15 दिन से आधी सड़क पर ही यातायात चल रहा है। पांच दिन पूर्व यहां पर ट्राली में भरे गेहूं के बोरे पलट गए थे। इससे एक दुकानदार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क से ऊंचे नाले के होल, कैसे हो जल निकासी
एनएच 730 सी के किनारे बनाए गए नाले के होल सड़क से ऊंचे हैं। इससे बरसात में सड़क का पानी नाले में जाता ही नहीं है। जलभराव होने से सड़क खराब हो रही है। इसको लेकर भी कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे का सर्वे कराने के साथ ही जिन स्थानों पर सड़क उखड़ी है या गड्ढे हैं, उसे ठीक कराया जाएगा। उन्होंने पुलिया के धसकी सड़क की भी जांच कराकर उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed