फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traveling quickly in bus, ignoring corona

बस में सफर को बेवश यात्नी, करनी पड़ी धक्का-मुक्की

Mon, 10 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Traveling quickly in bus, ignoring corona
शहर के रोडवेज बस स्टेशन पर खिड़की से बस में चढ़ता यात्री। - फोटो : FARRUKHABAD
बस में सफर की जल्दी, कोरोना की अनदेखी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। संक्रमण काल में बनाए गए नियम रोडवेज बस स्टैंड पर तार-तार हो रहे हैं। बेशुमार भीड़ और बसों का टोटा यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बना है। सोमवार को सुबह 11 बजे जब दो घंटे बाद हरदोई की बस पहुंची, तो बस में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। पहले चढ़ने के चक्कर में महिलाओं संग बच्चे भी बीच में फंस गए।
हद तो यह हो गई कि कुछ युवा सीट पर कब्जा करने को खिड़कियों से ही घुस गए। कुछ ही मिनट में बस में पैर रखने को जगह न रही, जबकि दो बसों के यात्री जमीन पर भीषण गर्मी में परेशान खड़े रहे। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंस का पालन दिखा और न ही कोरोना का भय। और तो और वहां रोकने टोकने वाले न तो रोडवेज के लोग थे और न ही पुलिस।
विज्ञापन

‘हां बसों की कुछ कमी महसूस की जाने लगी है। यदि कुछ दिन और यात्रियों का इसी तरह दबाव बना रहा, तो शासन स्तर से सरेंडर की गईं बसें वापस लेने का फैसला आ जाएगा। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, वह खड़ी बसों को भी चालू कर देंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरसी यादव, एआरएम, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed