{"_id":"63c1af52c40d261ff743b209","slug":"transformer-fire-power-supply-interrupted-farrukhabad-news-knp7386973200-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर में लगी आग से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर में लगी आग से मचा हड़कंप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जेएनवी रोड पर ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों ने छतों से बालू फेंककर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। कई घरों की बिजली गुल हो गई।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नारायण वर्मा रोड में गमा देवी मंदिर से तीस मीटर दूरी पर एक मकान के पास रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की शाम को अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आस पास के लोग भयभीत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। मोहल्ले के लोग छतों से बालू फेंककर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
इसकी सूचना दमकल को मिली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने दमकल की टीम को रवाना किया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझा दिया। बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और ट्रांसफार्मर को हटवाने का काम शुुरू करा दिया। ट्रांसफार्मर में आग के चलते आस पास के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई।