{"_id":"5e8df5c58ebc3e72b4221f31","slug":"traning-farrukhabad-news-knp5543135108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में हुए डेमो में सोशल डिस्टेंस हुई धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में हुए डेमो में सोशल डिस्टेंस हुई धड़ाम
विज्ञापन
पुलिस लाइन में कोरोना मरीज का डेमो करते डाक्टर व कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रभात वर्मा की अगुवाई में पुलिस लाइन में कोरोना का मरीज मिलने पर किस स्तर से कार्रवाई करना है। इसका डेमो किया गया। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा की मौजूदगी में डेमो में सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा गया। पुलिसकर्मी डेमो देखने के लिए पास पास खड़े हो गए।
इस पर एसपी ने पुलिसकर्मियों की फटकार लगाई। सभी को दूर दूर खड़ा कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस कर्मियों को बताया कि कोरोना का मरीज मिलने पर प्रोटेक्शन किट पहने हुए पुलिस कर्मी उसके पीछे जाकर मास्क पहना देंगे। इसके बाद मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर कोरोना के मरीज का उपचार हुआ। मरीज की मौत होने के बाद कैसे उसकी पूरी बॉडी को सैनिटाइज की जाएगी।
इसके बाद कोरोना मरीज के लिए तैयार किए गए बैग में शव को कैसे रखना है। इसका डेमो भी करके दिखाया गया। एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड, सीओ मोहम्मदाबाद सहरोज आलम, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली, शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।